जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद नैनीताल में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने, विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करने तथा आपात परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिनांक 28 नवम्बर, 2026 को प्रातः 08:00 बजे से जनपद के 14 विभिन्न स्थानों पर आपदा प्रबंधन संबंधी मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी।

मॉक ड्रिल के दौरान भूकंप, भूकंप के पश्चात अफरा-तफरी एवं अग्निकांड, शॉर्ट सर्किट से आग लगने, सुरंगों में चट्टान टूटने एवं जलभराव, रासायनिक पदार्थों के रिसाव तथा भगदड़ जैसी संभावित आपदा परिस्थितियों का कृत्रिम घटनाक्रम (Scenario) तैयार कर राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया जाएगा।

इन 14 स्थानों पर होगी मॉक ड्रिल

  1. बी.डी. पाण्डे जिला चिकित्सालय, नैनीताल – भूकंप के झटकों एवं कंपन से उत्पन्न स्थिति।
  2. रामदत्त जोशी जिला चिकित्सालय, रामनगर – शॉर्ट सर्किट से आग लगने की स्थिति।
  3. वॉक-वे मॉल, हल्द्वानी – भूकंप के पश्चात अफरा-तफरी एवं अग्निकांड से उत्पन्न स्थिति।
  4. जमरानी बांध स्थल – सुरंगों में चट्टान टूटने एवं जलभराव से उत्पन्न स्थिति।
  5. पेपर मिल, लालकुआं – रासायनिक पदार्थों के रिसाव से उत्पन्न स्थिति।
  6. श्री कैंचीधाम मंदिर परिसर – भगदड़ (Stampede) से उत्पन्न स्थिति।
  7. राजकीय इंटर कॉलेज, कालाढूंगी – भूकंप के पश्चात अफरा-तफरी की स्थिति।
  8. राजकीय इंटर कॉलेज, कसियालेख – भूकंप के पश्चात अफरा-तफरी की स्थिति।
  9. राजकीय इंटर कॉलेज, गरगड़ी – भूकंप के पश्चात अफरा-तफरी की स्थिति।
  10. राजकीय इंटर कॉलेज, खैरना – भूकंप के पश्चात अफरा-तफरी की स्थिति।
  11. राजकीय इंटर कॉलेज, नथुवाखान– भूकंप के पश्चात अफरा-तफरी की स्थिति।
  12. राजकीय इंटर कॉलेज, भवाली – भूकंप के पश्चात अफरा-तफरी की स्थिति।
  13. पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, रामनगर – भूकंप के पश्चात अफरा-तफरी की स्थिति।
  14. एच एन इंटर कॉलेज, हल्द्वानी – भूकंप के पश्चात अफरा-तफरी की स्थिति।

मॉक ड्रिल के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तर पर गठित आईआरएस (Incident Response System) के अंतर्गत नामित नोडल अधिकारियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। संबंधित उपजिलाधिकारियों एवं तहसील स्तरीय आईआरएस टीमों के नेतृत्व में निर्धारित स्थलों पर राहत एवं बचाव अभियान संचालित किए जाएंगे।

मॉक ड्रिल में पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन, राजस्व, लोक निर्माण विभाग, विद्युत, परिवहन, नगर निकायों सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक प्रतिभाग करेंगे। अभ्यास के दौरान खोज एवं बचाव कार्यों, घायलों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार, अस्पताल पहुंचाने, संसाधनों की उपलब्धता तथा विभिन्न विभागों के बीच त्वरित समन्वय एवं प्रभावी प्रतिक्रिया का परीक्षण किया जाएगा।

https://googleads.g.doubleclick.net/pagead/ads?client=ca-pub-2260372209962592&output=html&h=280&num_ads=1&adk=18191803&adf=3214207204&pi=t.aa~a.467452066~i.18~rp.4&abgtt=7&w=593&fwrn=4&fwrnh=100&lmt=1795786254&rafmt=1&armr=3&sem=mc&pwprc=1783762359&ad_type=text_image&format=593x280&url=https%3A%2F%2Ftopkikhabar.com%2Fdm-will-conduct-mock-drill-of-disaster-management-at-14-places-in-haldwani-district-tomorrow%2F&host=ca-host-pub-2644536267352236&fwr=0&pra=3&rh=149&rw=593&rpe=1&resp_fmts=3&fa=27&uach=WyJXaW5kb3dzIiwiMTAuMC4wIiwieDg2IiwiIiwiMTU4LjAuODEyNy4zNyIsbnVsbCwwLG51bGwsIjY0IixbWyJDaHJvbWl1bSIsIjE1OC4wLjgxMjcuMzciXSxbIk5vdC5BL0JyYW5kIiwiMjQuMC4wLjAiXSxbIkdvb2dsZSBDaHJvbWUiLCIxNTguMC44MTI3LjM3Il1dLDBd&dt=1795841902370&bpp=4&bdt=849&idt=4&shv=r20261118&mjsv=m202611110101&ptt=9&saldr=aa&abxe=1&cookie=ID%3Dd615e7bcfa7e5e6d%3AT%3D1790485368%3ART%3D1795841761%3AS%3DALNI_MaGukJIuVl3T4I2_hDodBlaoyNcBg&gpic=UID%3D00001589ec8e66ad%3AT%3D1790485368%3ART%3D1795841761%3AS%3DALNI_MbU-rASF3etmXbj5vXo7W4Xy0bmvQ&eo_id_str=ID%3D527991cd61bf5967%3AT%3D1790485368%3ART%3D1795841761%3AS%3DAA-Afjb2TUdk2Tq8fJKpoFWIHeH5&prev_fmts=0x0%2C340x280%2C1351x607%2C1005x124%2C340x280&nras=6&correlator=2374741946516&frm=20&pv=1&u_tz=330&u_his=4&u_h=768&u_w=1366&u_ah=728&u_aw=1366&u_cd=24&u_sd=1&dmc=8&adx=298&ady=3124&biw=1351&bih=607&scr_x=0&scr_y=712&eid=95404664%2C122882242%2C122882243%2C42533293%2C95390278&oid=2&psts=AOrYGsmE17WWNi438YVAmycGDp80Kl4IXkIW3jU3cYePdfbzVFL7HXdXGHBgcUZ1WQWPCsSWDxbiFfRTMEvNsrzar9Jr-vYtKjURxHyEjKEVQMweIDRjwOR2E0wyoO5KgxYv&pvsid=7199492685982887&tmod=1787980967&uas=3&nvt=6&ref=https%3A%2F%2Ftopkikhabar.com%2F&fc=1408&brdim=0%2C0%2C0%2C0%2C1366%2C0%2C1366%2C728%2C1366%2C607&vis=1&rsz=%7C%7Cs%7C&abl=NS&fu=128&bc=31&bz=1&pgls=CAEQBBoHMS4xODcuMA..&ifi=2&uci=a!2&btvi=4&fsb=1&dtd=6812

मॉक ड्रिल के दौरान संचालित राहत एवं बचाव कार्यों का ऑनलाइन मोबाइल लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से भी निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण किया जाएगा, ताकि अभ्यास की प्रभावशीलता का आकलन कर आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

जिलाधिकारी ने जनता से अपील की कि मॉकड्रिल के दौरान किसी भी प्रकार से पैनिक न हों तथा किसी भी प्रकार की अफवाह से बचें और यदि कोई अफवाह फैलती है तो अफवाहों को फैलने से रोकें।