हल्द्वानी: करवा चौथ का पर्व हल्द्वानी समेत प्रदेशभर में महिलाओं ने हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने छड़ायल नयाबाद स्थित अपने निजी आवास पर धर्मपत्नी पुष्पा आर्य के साथ करवा चौथ का पर्व मनाया और प्रदेश की सभी महिलाओं को पर्व की शुभकामनाएं दीं।यशपाल आर्य ने कहा कि करवा चौथ भारतीय संस्कृति और परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को चंद्रमा के दर्शन के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर व्रत का पारण किया जाता है। उन्होंने प्रदेश की सभी महिलाओं को करवा चौथ की बधाई देते हुए उनके सुख, समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की।
हल्द्वानी: नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने पत्नी पुष्पा आर्य के साथ मनाया करवा चौथ, प्रदेश की महिलाओं को दी शुभकामनाएं
uttarakhand
Jeevan Jyoti News October 30, 2026
125 words

Jeevan Jyoti News
Writer
Tags:उत्तराखंडLatest News

